नगर के बुगरासी चौराहे पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में दुकानों की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की गुरुवार को नगर के बुगरासी चौराहे पर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया। चौहान ने कहा कि सर्दियों में पड़ रहे कोहरे से बचाव के लिए दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर प्रकाश की व्यवस्था करनी चाहिए।