पूर्णिया के शशि कुमार का इसरो में हुआ चयन, बधाई देने वालों का लगा ताँता
Purnea East, Purnia | Mar 31, 2026
पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित चांदी कठुआ गांव निवासी शशि कुमार का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ है।इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है।वही उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनायें देने वालों का ताँता लगा हुआ है शशि कुमार ने मंगलवार को शाम के लगभग 4 बजे बताया कि सफलता में उनके मां-बाप का सहयोग है