आगरा: ताजमहल परिसर में पर्यटकों ने नमाज पढ़ी, बिना किसी की जानकारी के लौटे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Agra, Agra | Sep 29, 2024 आगरा के ताजमहल परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ताजमहल के अंदर शुक्रवार और ईद के अलावा अन्य दिनों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है, लेकिन हाल ही में पर्यटकों के एक समूह ने इस नियम का उल्लंघन किया। ये पर्यटक ताजमहल के उत्तरी-पश्चिमी मेहराब में नमाज पढ़ते देखे गए।