आगरा: हाईवे हादसे में सिकंदरा निवासी मुकेश की मौत, दो युवतियां हुईं घायल
Agra, Agra | Sep 29, 2024 रविवार दोपहर करीब 12 बजे, सिकंदरा निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार गोवर्धन परिक्रमा से लौटते वक्त बाइक पर सवार थे। उनके साथ दो परिचित युवतियां भी थीं। गांव सींगना मोड़ के पास, एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इस भयानक टक्कर में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।