बेलनगंज के व्यस्त कपड़ा बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। तेज़ लपटों और धुएं से मार्केट में अफरा-तफरी हुई। सूचना पर छत्ता थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ पहुँचीं और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया। दुकान जलकर खाक हो गई और भारी नुकसान हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।