मंझनपुर: सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग पुलिस की अभिरक्षा में
महेवाघाट थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र गंगा चरन ने 13 मार्च 2026 को थाना महेवाघाट में तहरीर दी थी।