भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल की अनुशंसा पर नवगछिया के दुर्गा स्थान रोड निवासी जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर को पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन 15 अगस्त 2026 तक के लिए किया गया है, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है।