नेशनल हाईवे 30 पर एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मजदूरी कर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही आज बुधवार की दोपहर 2 बजे मौत हो गई। घटना मोतीनाला थाना अंतर्गत भीमडोंगरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर बैठकर सफर कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और वाहन के पहिए की