अमरोहा: अमरोहा में दबंगों का कहर, आरजू कॉलोनी में रास्ता रोकने पर महिला के बेटे से मारपीट, बेटी का पैर तोड़ा, लाइव वीडियो वायरल
Amroha, Amroha | Jul 8, 2025 आज मंगलवार की सुबह करीब 11:00 एक बार फिर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की आरजू कॉलोनी में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्लॉट के गेट का रास्ता जबरन बंद किया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने बाहरी युवकों को बुला लिया और घर में घुसकर मारपीट की।