ईसागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, 38 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।