भरगामा: भरगामा थाना के डीएसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फारबिसगंज अनुमंडल डीएसपी मुकेश कुमार साह ने शनिवार को भरगामा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का गहन अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पलाइन कक्ष सहित अन्य विभागों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।