श्री बंशीधर नगर-गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय राष्ट्रगान,देशभक्ति गीत,प्रगति गीत व मैदानी कार्यक्रम के लिये विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 26 जनवरी को अनुमंडल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।