छतरपुर के एसपी ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान 62 वर्षीय हीरामणि देवी ने मंगलवार की शाम 4 बजे अपने बेटे और बहू पर मारपीट व प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। महिला के अनुसार बेटा नशे में रोज गाली-गलौज और हिंसा करता है, जबकि बहू भी उसका साथ देती है। कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने एसपी से सुरक्षा और सख्त कदम उठाने की मांग की है।