परिहार: सोनफी बिजली हाईस्कूल कोइरिया पिपरा की छात्रा रिचा भारती ने मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन की है
सोनफी बिजली हाईस्कूल कोइरिया पिपरा की छात्रा रिचा भारती ने मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन की है। रिचा के इस बेहतरीन सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिचा भारती जिले के चरौत प्रखंड अंतर्गत भुतहा गांव निवासी किसान राजीव कुमार की बेटी है। इनकी माता रिंकू कुमारी गृहिणी हैं।