परिहार: गांधीनगर चौमुहान सड़क पर 331 लीटर नेपाली शराब व एक कार जब्त, तस्कर फरार
गांधीनगर चौमुहान सड़क पर 331 लीटर नेपाली शराब व एक कार जब्त, तस्कर फरार। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने कार के साथ शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। हालांकि इस दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। पुलिस को कार की तलाशी में 300 एमएल की 1050 बोतल नेपाली सौंफी शराब तथा 750 एमएल की 21 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।