लोहरदगा: तिसिया में युवती हुई सर्पदंश का शिकार, रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के तिसिया गांव में एक युवती खतरनाक रसल वाइपर का शिकार हो गई है। युवती को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। युवती की पहचान तिसिया गांव निवासी कल्वेंट भेंगरा की पुत्री सुलमनी सुरेन के रुप में हुई है।