चंदेरी: कॉलेज के सामने टीचिंग ग्राउंड में जेसीबी मशीन पहुंचने के बाद सिविल अस्पताल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू
31 जनवरी की दोपहर करीबन 3:00 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य कॉलेज के सामने टीचिंग ग्राउंड में शुरू हो गया है लेकिन अधिकांश शहरवासी चाहते हैं कि जहां पर शासकीय अस्पताल वर्तमान में स्थित है वहीं पर बड़ी इमारत बनाकर अस्पताल को संचालित किया जाना चाहिए।