नूह: CLP नेता महताब अहमद ने बाढ़ जैसे हालातों पर भाजपा पर कसा तंज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी महताब अहमद ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा के दक्षिणी जिले नूंह में हो रही भारी बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के चलते नूंह के सभी खंड जलमग्न है और सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने मुर्दे तक दफनाने और अंतिम संस्कार तक करने में तकलीफ़ झेल रहे है