कटिहार: बारसोई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरकर हुआ घायल, इलाज जारी
बुधवार की दोपहर 3 बजे एक घायल व्यक्ति को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल सोमेश पाल के परिजन ने बताया कि उनके घर असम है। घायल चेन्नई से अपने घर असम ट्रेन से आ रहा था। बारसोई रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए वह उतरा, इसी दौरान ट्रेन खुली गई और चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हो गया।