छतरपुर नगर: ग्राम पाटन में तेंदुए का आतंक, सब्जी बगिया में काम कर रहे युवक पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाटन में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। आज 22 जनवरी दोपहर करीब 4:00 बजे जीवन कुशवाहा (35 वर्ष),अपने घर के पास सब्जी की बगिया में काम कर रहे थे, तभी गांव में दहशत फैला रहे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।हमले के दौरान जीवन कुशवाहा की पत्नी रचना ने साहस दिखाते हुए हाशिया लेकर तेंदुए की ओर दौड़ लगाई।