सूरतगढ़ मे सोमवार को दीपावली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। समूचे दिन कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई। शाम के समय आरती और पूजन का दौर चला जो रात्रि तक जारी रहा। वहीं रोशनी से सजा बाजार भी अलग ही अंदाज में नजर आया। रात 10 बजे तक लोग पटाखों की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, आसमान में रात 12 बजे बाद भी आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही।