मेड़ता: मेड़ता के रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल, जमा हुई भीड़
मेड़ता क्षेत्र के रियांबड़ी के पास तीकुनिया बेरा में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रियांबड़ी निवासी बाइक सवार अशोक माली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अजमेर रेफर किया गया है,पादूकलां पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।