गोड्डा: भटौन्दा के पास तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Sep 26, 2025 शुक्रवार की दोपहर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटौन्दा के समीप तेज रफ्तार एम्बुलेंस के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सीमन हेम्ब्रम था। मृतक शादीशुदा था और मजदूरी करता था। नगर थाना के द्वारा मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।