उंटारी रोड: उंटारी रोड थाने के नवगढ़ गांव के निकट मुख्यपथ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव के निकट मुख्यपथ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जानकारी के अनुसार मोहम्मदगंज की और से आ रहे एक चार पहिया वाहन युवक के बाइक में धक्का मारते हुए फरार हो गया चार पहिया वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को स्थानीय थाने के पुलिस ने इलाज के लिए विश्रामपुर भेजा है।