बदायूं: खिरिया हुमायूं गांव में खेत पर धान की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Sep 14, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खिरिया हुमायूं गांव में खेत पर धान की सिंचाई करते समय 30 वर्षीय किसान प्रदीप पुत्र जयवीर सिंह को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।