गोपालगंज: शहर के जादोपुर मोड़ स्थित होटल में राजद जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई, छह लोगों ने किया नामांकन
शहर के जादोपुर मोड़ स्थित एक होटल में राजद जिला अध्यक्ष पद का चुनाव कराने पहुंचे निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व मंत्री की मौजूदगी में छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सभी नामांकन पत्र को पटना भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि लालू यादव की जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे।