आरोन में सिविल अस्पताल के सामने 25 अक्टूबर शाम को अज्ञात कार चालक ने गाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सामने आई जानकारी में जैसा बताया गया, कार चालक मौके से फरार हो गया। नगर परिषद की जेसीबी से सड़क किनारे गड्ढा खोदकर मृत गाय के बछड़े को भूमिगत किया गया। जन सेवा टीम ने घटना पर नाराजगी जाहिर की, शासन से गायों की व्यवस्था की मांग की।