मोहन बड़ोदिया: काका पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भतीजे को मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहन बड़ोदिया संपत्ति विवाद को लेकर अपने काका पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणसिंह पिता रामाजी उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम आरोलिया के साथ उसके ही भतीजे एलकारसिंह ने संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट की थी। नारायणसिंह के सिर में गंभीर चोंट होने पर मोहन बड़ोदिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।