मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया में ईदुल अज्हा की विशेष नमाज की गई अदा, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
मोहन बड़ोदिया चांद का दीदार होने के साथ ही मुस्लिम समाज ईदुल अज्हा की तैयारियों में जुट गया था। सोमवार को मोहन बड़ोदिया ईदगाह पर ईदुल अज्हा की विशेष नमाज अदा की गई , नमाज के बाद समाज जनों द्वारा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी गई। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरत सिंह किरार बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।