कटिहार: कटिहार कोर्ट परिसर में दूसरी शादी के लिए पहुंचे शख्स को पहली पत्नी ने पकड़ा, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
गुरुवार की शाम 4 बजे दूसरी शादी करने पहुंचा शख्स को पहली पत्नी ने पकड़ लिया। जहां दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी और उनके परिजनों ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान शख्स की पिटाई भी की गई। मामले के बारे में बताया जा रहा है कि शकील अहमद की शादी 11 साल पहले हुई थी। वह तीन बच्चों का पिता है। उन्होंने पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया।