थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 5 शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी, ऑटो सीएनजी, चोरी की मोटरसाइकिलों के भिन्न-भिन्न मार्का के 26 चैसिस, मोटरसाइकिलों के अन्य पार्ट्स, 02 मास्टर चाबी व मोटरसाकिल खोलने के औजार बरामद हुए हैं।