पूर्णिया में मक्के के खेत में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, दो भाइयों पर रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Apr 1, 2026
पूर्णिया जिले के के . नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत के वार्ड-9 के पास मक्के के खेत से 25 साल की एक महिला का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है.बॉडी के पास से एक नोट भी मिला है। नोट में मृतका ने दो भाईयों पर रेप का आरोप लगाया है। नोट पर मृतका का नाम भी लिखा है। नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नोट और उसके ऊपर लिए हस्ताक्षर की जांच कर रही है।