इटकी: इटकी में पुलिस ने युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को भेजा जेल
Itki, Ranchi | Jun 16, 2024 इटकीथाना क्षेत्र की एक युवती को डरा-धमकाकर यौन शोषण कर गर्भवती करने के आरोपी 48 वर्षीय धनंजय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।