कर्वी: कर्वी शहर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धनुष चौराहे में निकाली प्रभातफेरी
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे कर्वी शहर के धनुष चौराहा में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई है। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं। तथा शहर में स्थित के समस्त सरकारी संस्थानों में आज शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे ध्वजारोहण किया गया है।