कर्वी: पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गणतंत्र दिवस के नारे, वीडियो हुआ वायरल
पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के नारे लगाने का वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पहाड़ी विकासखंड में अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं है राष्ट्रीय पर्व की जानकारी 15 अगस्त के दिन 26 जनवरी अमर रहे के नारे लगाए जा रहे हैं।