मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पीरौंछा चौक के समीप एनएच 27 पर बेकाबू बस ने स्कूटी सवार एक मसाला व्यवसाई को कुचल दिया। घटना बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पुलिस ने मसाला व्यवसाई को आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।