साहेबगंज मिडिल स्कूल के समीप एक माल वाहक ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दिया ,जिससे माल वाहक ऑटो पर सवार चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है मृतक व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जगरू मियां के रूप में हुआ है। घटना गुरुवार की शाम करीब 8:30 बजे की बताई गई है।।