बुलंदशहर: गांव भटवारा में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन
बुलंदशहर विधानसभा के गांव भटवारा में आज समाजवादी पार्टी के राज्य कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य हाजी अख्तर व चौधरी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पड़ा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सपा की नीतियों और सपा द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताया। इस अवसर पर दर्जनों की तादाद में सपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।