बुलंदशहर: शांति निकेतन निवासी शख्स से ऑनलाइन ठगी की गई कुल ₹79657 की राशि को साइबर क्राइम पुलिस ने उसके बैंक खाते में कराया वापस
शांति निकेतन निवासी शख्स से ऑनलाइन ठगी की गई 79,657 रुपए की राशि को साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खाते में वापस करा दी है। दरअसल, इस मामले को लेकर 6 नवंबर, 2023 को पीड़ित व्यक्ति सत्येंद्र कुमार द्वारा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर क्राइम पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए पीड़ित के रुपए उसके बैंक खाते में वापस कराए गए हैं।