खंडवा जिले के किसानों ने प्याज के दाम न बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए खेतों में खड़ी फसल पर कल्टीवेटर चला दिया। किसानों का कहना है कि प्याज में लागत तक नहीं निकल रही, इसलिए अब वे रबी की फसल की तैयारी करेंगे। पहले ही सोयाबीन पिली मोजेक से बर्बाद हो चुकी है और बे-मौसम बारिश से प्याज भी खराब हुई। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।