चरखारी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश अभिलेखागार एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी और अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज़ और चित्र प्रदर्शित किए।