जगाधरी: हरिपुर जाटान गांव से पत्नी और दो बच्चे लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत
राम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी रितु अपने दोनों बच्चों के साथ बिना बताए घर से कहीं चली गई है। अपने स्तर पर तलाश की मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी ।शिकायत मिलने पर पुलिस ने शनिवार शाम 5:30 बजे मामला दर्ज कर तीनों की तलाश को शुरू किया है।