रतनी फरीदपुर: ज्ञानी बीघा गांव में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद में भीषण मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत ज्ञानी बीघा गांव में दो बाईकों में हुए मामूली टक्कर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए जहां भीषण लाठी डंडे चले और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शकूरबाद स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत के कारण जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।