भभुआ: भभुआ स्टेडियम में मशाल प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते समय छात्रा गिरकर अचेत
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 भभुआ स्टेडियम में मशाल प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलने के दौरान एक छात्रा गिरकर अचेत हो गई। यह घटना सोमवार को 3 बजे की बताई गई।जो भभुआ थाना क्षेत्र शिवपुर गांव निवासी रियाजु अली के 13 वर्षीय पुत्री शहजादी खातून बताई गई है। खेल के दौरान पदाधिकारी व शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रही। छात्रा को सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।