अकलतरा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, मामला अकलतरा क्षेत्र का
अकलतरा क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास NH-49 पर सड़क पार कर युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में अकलतरा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकरिया-लटिया गांव का युवक नरेश यादव, NH-49 की ओर बाइक से गया था और सड़क किनारे बाइक को खड़ी किया था. फिर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।