सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस तलाश में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी 5 मार्च को दोपहर के समय घर से होली मिलने के लिए निकली थी। मामले में पुलिस तलाश शुरू कर दी।