चांदवा: भाजपा के निर्णायक बढ़त व चतरा से कालीचरण सिंह की जीत पर चंदवा पर मना जश्न
चंदवा। लोकसभा चुनाव 2024 में मंगलवार को सम्पन्न हुए मतगणना को लेकर चंदवा में लोग उत्सुक नजर आए। इस बार का चुनाव परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुशी और गम एक साथ लेकर आयी। चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह को मिली बड़ी जीत ओर पहुंचने पर कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए वहीं दूसरी ओर केंद्र में इस बार सीट में भारी गिरावट दर्ज से मायूस नजर आए।