जतारा: बागराज माता मंदिर में सतचंडी महायज्ञ का आयोजन, श्रीमद भागवत कथा के समापन पर भंडारा हुआ, हजारों लोग शामिल हुए
कुर्राई बर्माताल के मध्य में स्थित प्राचीन बागराज माता मंदिर में विशाल सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा पुराण, रामलीला एवं विशाल मेला का आयोजन 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा था, जिसका आज रविवार को समापन हो गया है। इस धार्मिक आयोजन के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे व महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें कई ग्रामों के हजारों लोग शामिल हुए।