बीना: बजरिया सहित क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की मुहिम जारी, अमले के साथ निकले नगर पालिका अधिकारी
Bina, Sagar | Dec 25, 2025 नगरी क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका के द्वारा कई दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें नगर पालिका ने इटावा एवं बजरिया क्षेत्र की सब्जी एवं फल दुकानों को ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया ।लेकिन दुकानदार बाज नहीं आ रहे जिसके चलते नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव टीम के साथ कार्रवाई के लिए निकले।