शिकोहाबाद: शिकोहाबाद बाजार में नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान के तहत भाजपाइयों ने व्यापारियों से किया संवाद
शिकोहाबाद बाजार मे नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान के तहत भाजपाइयों ने व्यापारियों से संवाद कर दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए। नई व्यवस्था से मिलने वाले लाभों की व्यापारियों को जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राघवेंद्र सिंह ने जीएसटी व्यवस्था में हुए बदलावों और उनके व्यवहारिक लाभों को विस्तार से समझाया।